बिजली खरीदने के एवज में किए जाने वाले भुगतान के लिए यूपीसीएल की बैंक क्रेडिट सीमा को दोगुना कर दिया गया है। अभी तक लेटर ऑफ क्रेडिट 250 करोड़ रुपये थी। अब उसे बढ़ाकर 500 करोड़ कर दिया गया है।
10 जीआईएस सबस्टेशन बनेंगे
बोर्ड ने प्रदेश में 10 जीआईएस सब स्टेशन (गैस इंस्लेटर स्विच गेयर) स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। इससे बिजली की गुणवत्ता सुधेरगी। प्रदेश में अभी एक ही जीआईएस सब स्टेशन है। यह भराड़ीसैंण विधानसभा में लगा है। 86 करोड़ की लागत से 10 जीआईएस सब स्टेशन हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, देहरादून, ऋषिकेश, कोटद्वार, रुद्रपुर, किच्छा, गदरपुर में स्थापित होंगे। इसके लिए 73.50 करोड़ का अनुदान केंद्र सरकार देगी।
कुंभ क्षेत्र में दो सब स्टेशन बनेंगे
हरिद्वार कुंभ के लिए दो सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें से एक ललतारों में और दूसरा जगजीतपुर में बनेगा। दोनों सब स्टेशन के लिए निगम के नाम भूमि हस्तांतरित हो गई है। काम भी अवार्ड हो गया है।