बर्फबारी पर निर्भर है उत्तराखंड का शीतकालीन पर्यटन
उत्तराखंड का शीतकालीन पर्यटन यहां होने वाली बर्फबारी पर निर्भर है। ऐसे में इस साल दिसंबर के अंत तक अच्छी बर्फबारी होने के आसार है। जिसका सीधा असर पर्यटन क्षेत्र पर देखने को मिलेगा। इससे विंटर ट्रैक दयारा बुग्याल, नाग टिब्बा जैसे ट्रैक पर पर्यटकों की अच्छी भीड़ देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें...Tourism: उत्तराखंड से जायरोकॉप्टर एडवेंचर की शुरूआत...देश की पहली हिमालयी एयर सफारी का सफल रहा ट्रायल
18 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि बीते कुछ दिनों से ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर चलेगी। इससे तापमान में असर पड़ेगा। दिन के मुकाबले रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा इस साल सर्दियों में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है।
- बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र