फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: प्रदेश में एक बार फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 10 Mar 2025 08:47 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि मैदानी जिलों में चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 से 15 मार्च तक प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्से में बारिश व बर्फबारी की संभाना है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विधायक निधि खर्च करने में सौरभ बहुगुणा और गणेश जोशी आगे, धन सिंह रावत व प्रेमचंद अग्रवाल पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिए होने की संभावना है। जिसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। दिन भर चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें