औली में बुधवार शाम को बर्फबारी शुरू हो गई थी। तड़के तक औली पूरी तरह से बर्फ से ढकी हुई थी। सुबह हालांकि मौसम खुला, लेकिन करीब 11 बजे फिर से हल्की बारिश और बर्फबारी होने लगी।
बर्फ से ढका चकराता
चकराता में भी गुरुवार तड़के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। चकराता में दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरन का एहसास करा दिया। लोखंडी, देववन, खंडबा, मुंडाली, मोयला टॉप और कथियान वैली के कई गांव बर्फ से ढक गए।
मुनस्यारी की चोटियों पर भी हिमपात
बुधवार देर रात मुनस्यारी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्के बादल हैं, पिथौरागढ़ जिले के अन्य हिस्सों में आसमान साफ है। लेकिन ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी है।