वर्ष 2019 में नैनीताल में मौसम का पहला हिमपात 13 दिसंबर को हुआ था और उसके बाद एक दो बार हल्की बर्फबारी हुई जबकि पिछले साल तीन जनवरी को पहला हिमपात हुआ और अकेले जनवरी में ही पांच बार क्रमशः चार जनवरी, आठ जनवरी, 17 जनवरी, 18 जनवरी को बर्फ गिरी। उसके बाद 21 फरवरी और 6 मार्च को भी हिमपात हुआ था।
कब कितना हुआ हिमपात
नैनीताल में जनवरी 2014 में 1.5 फुट, दिसंबर 2015 में 7 सेमी, दिसंबर 2016 में 9 सेमी, दिसंबर 2017 में 3 सेमी, दिसंबर 2018 में 8 सेमी, जनवरी 2019 में 13 सेमी, 8 जनवरी 2020 को 1.5 फुट बर्फवारी रिकार्ड की गई। आठ जनवरी को हुई बर्फबारी ने बीते पांच साल का रिकार्ड तोड़ा था।
अभी तक 2500 मीटर से ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात हुआ है, उससे नीचे नहीं। पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय न होने के कारण यह स्थिति बन रही है। दिसंबर जनवरी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ लेकिन असरदार साबित नहीं हुआ जिस कारण मौसम पूरी तरह से शुष्क है। अभी फिलहाल निचले क्षेत्रों में हिमपात के आसार नहीं हैं।
डा.आरके सिंह वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पंतनगर विश्वविद्यालय पंतनगर।