फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: बिगड़ा रहेगा मौसम, पहाड़ में आज भी बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

Fri, 21 Apr 2023 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update Today: आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


Uttarakhand: तवाघाट लिपुलेख मार्ग पर खंगला नाला के पास टूटा ग्लेशियर, चीन सीमा को जाने वाली सड़क बंद

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि, राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दून में सुहावना रहा मौसम

राजधानी दून में बृहस्पतिवार को मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि, दोपहर में चटख धूप होने से गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन शाम करीब चार बजे बादल छा जाने से मौसम सुहावना हो गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया। दून में शुक्रवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें