आज भी बारिश, ओलावृष्टि के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, दून में आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।