फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आज खराब रहेगा मौसम, झोंकेदार हवाओं के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Thu, 25 May 2023 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather News Update:  प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानों तक मौसम ने करवट ली तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। आजतेज बौछारें और बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चल चकती हैं।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज (बृहस्पतिवार) भी तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की आशंका है। जबकि, कल पर्वतीय जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 25 मई को बारिश का ऑरेंज और 26 मई को येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानों तक मौसम ने करवट ली तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बौछारें और बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चल चकती हैं।

Uttarakhand Weather: यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम में हुई बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हवाओं की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में 25 और 26 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें