फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: सुबह देहरादून में मौसम रहा खराब, पहाड़ी इलाकों में खिली हुई है धूप

Tue, 12 Jan 2021 11:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आज का मौसम : धूप न खिलने से कड़ाके की सर्दी - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और डोईवाला सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार को मौसम खराब रहा। सुबह करीब साढ़े दस बजे धूप निकल आई। जिसके बाद मौसम खुल गया। वहीं राज्य के पहाड़ी इलाकों में धूप खिली हुई है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो से तीन दिन शहर में मौसम सामान्य रह सकता है। सोमवार को शहर में अधिकतम 21.8 व न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को शहर में अधिकतम 21 व न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में मध्यम व घना कोहरा रहेगा।

दिनभर खिली धूप, ठंड से मिली राहत

हरिद्वार में रविवार को मौसम का मिजाज बदलने के बाद सोमवार को फिर से धूप खिलने से लोगों को बड़ी राहत मिली। हालांकि, आज यानी मंगलवार को मौसम विभाग ने घना कोहरा छाए जाने का अनुमान लगाया है। रविवार को सुबह से बादल और कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


दिनभर थोड़ी बहुत हल्की धूप निकली, लेकिन शाम को फिर से कोहरा छा गया। इसके साथ ही शीत लहर चलनी शुरू हो गई। इससे लोगों की कंपकंपी छूटने लगी थी, लेकिन सोमवार सुबह हल्के बादल छाए जाने के बाद सुबह दस बजे के बाद आसमान साफ हो गया। इससे दिनभर कड़ी धूप निकलती रही।

ऐसे में लोगों को रविवार की अपेक्षा कम सर्दी का सामना करना पड़ा। लोग दिनभर गंगा घाटों और मकानों की छतों पर बैठकर धूप सेंकते हुए नजर आए। रितु आलोक शाला बहादराबाद के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट रही।

उन्होंने बताया कि रविवार को जहां 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान था, वह सोमवार को 4.4 दर्ज किया गया। मंगलवार को घना कोहरा छाए जाने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें