फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हर्षिल-क्यारकुटी ट्रैक को जोड़ने वाला पुल बहा, जालंधरी नदी उफान पर, यमुना का रुख देख डरे पुरोहित

Mon, 10 Jul 2023 12:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,

सार

Uttarakhand Weather News Today: प्रदेश में भारी बारिश पर्वतीय क्षेत्रों की सड़कों पर भारी पड़ रही है। बीते 24 घंटे में ही भूस्खलन और स्लिप आने से 241 सड़कें बंद हुई हैं। वहीं नदियों का बढ़ता जलस्तर चिंता बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
उत्तरकाशी में बढ़ा नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण हर्षिल और बगोरी गांव के बीच में बहने वाली जालंधरी नदी उफान पर आ गई। जिससे हर्षिल-क्यारकुटी ट्रैक को जोड़ने वाला पुल बह गया। वहीं यमुना नदी का रुख यमुना मंदिर परिसर की ओर बढ़ने से पुरोहित समाज चिंतित हैं।

विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना कि अगर नदियों का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो सेब के बागीचों सहित पर्यटन विभाग के हट्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में सोमवार को भी कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 10 से 12 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की तेज बौछार के साथ बिजली चमकने और तेज गर्जन की आशंका है। मौसम विभाग ने हिदायत देते हुए बारिश के दौरान पक्के घरों में रहने को कहा है। खुले स्थान पर मवेशियों और वाहनों को रखने से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

241 सड़कें बंद 

प्रदेश में भारी बारिश पर्वतीय क्षेत्रों की सड़कों पर भारी पड़ रही है। बीते 24 घंटे में ही भूस्खलन और स्लिप आने से 241 सड़कें बंद हुई हैं। इनमें से 160 सड़कें एक दिन पहले से बंद थीं, जबकि 81 सड़कें रविवार को बंद हुईं। रविवार देर शाम तक 70 सड़कों को खोला जा सका था, जबकि 171 सड़कें अवरुद्ध रहीं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पर्वतीय जिलों में इन दिनों यात्रा करना खतरे से खाली नहीं, ये है 360 से अधिक डेंजर स्लिप जोन

प्रदेश में भारी बारिश की सबसे अधिक ग्रामीण सड़कों पर पड़ी है। कई गांव जिला मुख्यालय से कट गए हैं। प्रमुख अभियंता लोनिवि दीपक यादव ने बताया कि बारिश के चलते बाधित हुई सड़कों को सुचारु करने के लिए 166 जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर आदि मशीनों को लगाया गया है। बंद सड़कों में 16 स्टेट हाईवे, सात मुख्य जिला मार्ग, चार अन्य जिला मार्ग, 80 ग्रामीण सड़कें और 64 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें