फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Highway: फाटा के पास मलबे की चपेट में आकर रेस्टोरेंट तबाह, अंदर फंसे दो लोगों को बचाया

Tue, 18 Jul 2023 10:55 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Uttarakhand Weather Update: तेज बारिश के कारण केदारनाथ मार्ग पर ब्यूंग गाड़, तरसाली, फाटा, बांसवाड़ा, तिलवाड़ा समेत अन्य स्थानों पर बोल्डर और मलबा आने से कई मार्ग बाधित चल रहे हैं। 
विज्ञापन
फाटा में रेस्टोरेंट तबाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बीच पहाड़ों में जमकर मेघ बरस रहे हैं। मंगलवार सुबह केदारनाथ हाईवे पर फाटा के पास बड़ा हादसा हो गया। मलबे और बोल्डर की चपेट मे आने एक रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया।  इस दौरान रेस्टोरेंट के अंदर दो लोग फंसे थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वहीं, दोनों को हल्की चोट आई है। 

Uttarakhand: श्रीनगर डैम से अलकनंदा में छोड़ा अतिरिक्त पानी, हरिद्वार-ऋषिकेश में खतरे के निशान तक पहुंची गंगा

कई जगह रास्ते बंद

तेज बारिश के कारण केदारनाथ मार्ग पर ब्यूंग गाड़, तरसाली, फाटा, बांसवाड़ा, तिलवाड़ा समेत अन्य स्थानों पर बोल्डर और मलबा आने से कई मार्ग बाधित चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जयमंडी गदेरे पर बने पुल के पिलर की नींव हुई खोखली

ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मुख्य बाजार केदारनाथ तिराहे के समीप जयमंडी गदेरा में निर्मित 12 मीटर स्पान वाले पुल के एक पिलर की नींव पानी के तेज बहाव से खोखली हो रही है। सुरक्षा को देखते हुए पुल के एक हिस्से से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड कार्यदायी संस्था के साथ पिलर के खोखले हुए हिस्से को सही करने में जुटा है।

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ तिराहे में बदरीनाथ राजमार्ग पर 12 मीटर स्पान वाले डबल लेन पुल के एक पिलर की बुनियाद जयमंडी गदेरा के तेज बहाव से खोखली हाेती जा रही है। एनएच के एक हिस्से से वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

बता दें कि इसी हाईवे पर मुख्य बाजार स्थित पुनाड़ गदेरा पर निर्मित 12 मीटर स्पान वाले पुल के एक एबेडमेंट का हिस्सा भी खोखला हो गया था। तब, एनएच द्वारा इसे आरसीसी ट्रीटमेंट से ठीक किया गया था। यही नहीं यह पुल प्रस्तावित डिजायन के बिल्कुल उलट बनाया गया है। बारिश के दिन यहां पानी जमा होने से राहगीरों को भी दिक्कत हो रही है। साथ ही इसके फुटपाथ भी गंदगी से भरे हुए हैं। लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। 

जयमंडी गदेरा पर निर्मित पुल के पिलर की बुनियाद पूरी तरह से सुरक्षित है। पिलर का जमीन सतह का सीमेंट बह गया था, जिसे पुन: भरा जा रहा है। साथ ही पिलर की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम किए जा रहे हैं। पुल के प्रभावित हिस्से पर अभी वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। - निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, लोनिवि श्रीनगर डिवीजनकोई नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें