फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बिन बारिश और बर्फबारी के तेवर दिखा रहा मौसम...जानिए उत्तराखंड में कब बरसेंगे बादल

Sun, 14 Jan 2024 07:43 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather News: मौसम विभाग की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में शीत दिवस होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिन बारिश और बर्फबारी के तेवर दिखा रहा मौसम भले ही शनिवार को सामान्य हो गया, लेकिन कंपकपाती ठंड से राहत नहीं मिली। उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश न होने तक सूखी ठंड इस तरह ही परेशान करेगी। दूसरे दिन भी कोहरा छाने और पाला पड़ने से शीत दिवस जैसी स्थिति रही।

बीते शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान छह डिग्री कमी के साथ 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि दूसरे दिन शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 20.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही कोहरा छाने और पाला पड़ने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक शीतलहर ने परेशान किया।

विज्ञापन


दिन भर कोहरा छाने, सर्द हवाएं चलने से कंपकपी छूट गई। सूरज और बादल के पीछे आंख-मिचौली का खेल देखने को मिली। यही वजह रही कि तापमान सामान्य हो सका। आंकड़ों पर नजर डालें तो पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 17.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.8 और नई टिहरी का भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.6 डिग्री रहा। रविवार यानी आज दून का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (रविवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में शीत दिवस होने के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

ये भी पढ़ें...Makar Sankranti Snan: हरिद्वार गंगा में डूबकी लाने पहुंचे श्रद्धालु, सात जोन-17 सेक्टर में बांटा क्षेत्र

विंड चिल इफेक्ट के बाद बरसेंगे बादल

मौसम के बदलते पैटर्न से इस साल विंटर बारिश न होने तक विंड चिल इफेक्ट जारी रहेगा। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इफेक्ट खत्म होने के बाद ही बादल बरसेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें