मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा ओर बर्फबारी की संभावना जताई थी। जिसके बाद ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। थल, मुवानी, नाचनी क्षेत्र में बारिश हुई। वहीं, जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित जनपद के अन्य हिस्सों में दिन भर तेज धूप रही लेकिन पिथौरागढ़ नगर एवं आसपास के इलाकों में भी देर शाम हल्की बूंदाबांदी हुई।
रविवार की सुबह मौसम सामान्य था। दोपहर तक तेज धूप खिली रही। घाटी वाले क्षेत्रों में पंखे चलाने पड़े। दोपहर बाद जिले के धारचूला, मुनस्यारी क्षेत्रों में बादल घिरने शुरू हुए। इस दौरान शाम चार बजे बाद नाचनी से मुवानी घाटी तक बारिश हुई।