फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Crime: बरातघर में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या के बाद दीवार से टांग दिया गया शव

Sun, 09 Apr 2023 09:02 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी भट्ट कालोनी के पास रविवार सुबह एक बरातघर में महिला की लटकी हुई लाश मिली है। मामला अभी तक हत्या का ही नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार महिला को कही और मारा गया है। उसके बाद बैंक्वेट हॉल की दीवार से शव को लटका दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुखानी थानाक्षेत्र के तल्ली बमोरी के मुकुल विहार स्थित एक बरातघर की दीवार से महिला का शव लटका मिला। बरातघर स्वामी की सूचना पर एसओ मुखानी रमेश बोहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला का शव दुपट्टे के फंदे से एक लोहे के पाइप के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Tyuni Agnikand: तीन बच्चों के अधजले शव मिले, देखते ही बिलख पड़े परिजन, कपड़ों और शरीर के अंगों से की पहचान
विज्ञापन


रविवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में  सनसनी फैल गई। महिला की नाक से खून बह रहा था। बरातघर के सीसीटीवी कैमरों में भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं पड़ोस में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों से पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं कंट्रोल रूम और सभी थानों से उनके थानाक्षेत्रों में महिला गुमशुदगी के मामले खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें