फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: भारी बारिश से कोटद्वार में तबाही, मालन पुल टूटा, कई गांव से संपर्क कटा, युवक बहा

Thu, 13 Jul 2023 11:22 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Uttarakhand Weather News: कोटद्वार भाबर का एक महत्वपूर्ण पुल अचानक भरभराकर टूट गया। जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह से ठप है। साथ ही भारबर क्षेत्र का कई गांव से संपर्क टूट गया है। 
विज्ञापन
कोटद्वार का मालन पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बारिश का रुकने का नाम नहीं ले रही है। कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्र में गुरुवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं पहाड़ों के दरकने से मलबा आने से सड़कें बाधित हो गई। उधर, सुबह कोटद्वार भाबर का एक महत्वपूर्ण मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया। जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह से ठप है। साथ ही भाबर क्षेत्र का कई गांव से संपर्क टूट गया है। 

विज्ञापन

 

पुल टूटने से नदी में बहा युवक

कोटद्वार में मालन पुल के टूटने से हल्दूखाता मल्ला निवासी प्रशांत डबराल(40) पुत्र प्रकाश डबराल बह गया। उसके दो साथी हुकुम सिंह और रविंद्र ने पुल की रेलिंग पकड़कर किसी तरह जान बचाई। घायल अवस्था में दोनों को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, दो युवकों के बाइक सहित पुल से गिरकर नदी में बहने की भी सूचना  है।

Chardham Yatra: बदरीनाथ हाईवे चार जगह बंद, जगह-जगह फंसे यात्री, यमुनोत्री मार्ग पर गिर रहे पत्थर

गुर्जर डेरे में पानी घुसा

बारिश से गूलर झाला के गुर्जर डेरे में पानी घुस गया। कमोबेश यही हाल लालढंग किलर खान मोटर मार्ग पर है। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से जितनी भी नदी नीचे आ रही हैं सब उफान हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

पुल ढहने की जांच के आदेश

कोटद्वार में भारी बारिश के बीच मालन नदी पर वर्ष 2010 में 12.35 करोड़ की लागत से बने पुल ढहने की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सचिव पंकज पांडे ने कहा कि मेरी डीएम से बात हुई है। रिपोर्ट देर रात या कल सुबह तक मिल जाएगी। इसके बाद प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के पुल के मसले पर सवाल खड़ा किए जाने पर सचिव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने पुल के बारे में निश्चित रूप से पहले कहा होगा, लेकिन मेरी जानकारी में नहीं है।

संभवत: आपदा प्रबंधन में पहले पुल का स्टीमेंट गया था, इसके मानक में न होने की वजह से इसमें काम नहीं हुआ होगा। सचिव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को पुल पर आवागमन के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। खनन से पुल टूटने की आशंका पर उन्होंने कहा कि एक साल से कोटद्वार में खनन नहीं हो रहा है। पुल टूटने की विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसके कारणों का सही पता चल सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें