फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: बदरीनाथ हाईवे चार जगह बंद, जगह-जगह फंसे यात्री, यमुनोत्री मार्ग पर गिर रहे पत्थर

Thu, 13 Jul 2023 10:48 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2023 Weather Update: आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन के चलते आज भी छिनका, बेनाकुली, पागलनाला व कंचनगंगा में बंद है। जिसके चलते करीब सात हजार यात्री रास्ते में फंसे हैं। यहां भारी बारिश के दौरान अचानक पहाड़ी से टनों मलबा खिसक कर हाईवे पर आ गया। जिससे हाईवे के दोनों ओर से यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लग गई। 

यमुनोत्री हाईवे पर छिटक रहे पत्थर

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही शुरू तो हो गई, लेकिन जोखिम के साथ मलबा और  बोल्डर आने का भय बना हुआ है। यहां जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। लगातार बारिश से यमुना नदी सहित सहायक नदी-नाले उफान पर हैं। 

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, केदारनाथ में एक की मौत, बदरीनाथ हाईवे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी

अगले तीन तक उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि, शुक्रवार और शनिवार को भारी से भारी बारिश की आशंका है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कही-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें