फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आज प्रदेशभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट, गंगोत्री हाईवे सुनगर में बंद

Tue, 01 Aug 2023 11:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update:  देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में अन्य जिलों के मुकाबले अधिक बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे सुनगर में बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के सभी जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में अन्य जिलों के मुकाबले अधिक बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में चार अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... महादेव का वो मंदिर जिसमें सबसे पहले शुरू हुआ था शिवलिंग पूजन

गंगोत्री हाईवे बंद

गंगोत्री हाईवे सुबह धरासू बैंड के पास भूस्खलन और मलबा आने के कारण बंद हो गया था। जिसे करीब आठ बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। इसके बाद हाईवे पर सुनगर में भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुकी हुई है। वहीं, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर यात्रा सुचारू है।
विज्ञापन

दो महीने में बागेश्वर में सबसे ज्यादा तो नैनीताल में सामान्य से कम बारिश

इस साल जून-जुलाई में सबसे अधिक बागेश्वर जिले में बारिश हुई। जबकि, नैनीताल में सबसे कम बारिश हुई। हालांकि, प्रदेशभर में सामान्य से 19 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जून-जुलाई में बागेश्वर में 1114.8 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 165 फीसदी ज्यादा है। सामान्य तौर पर बागेश्वर में 420.5 एमएम बारिश होती है। जबकि, नैनीताल में सबसे कम 537.4 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 35 फीसदी कम है। नैनीताल में सामान्य तौर पर 831.9 एमएम बारिश हुई। वहीं, देहरादून में सामान्य से 50 फीसदी अधिक 1093 एमएम बारिश हुई।

उत्तराखंड में इन दो महीनों में 705.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 19 फीसदी अधिक है। जुलाई की बात करें तो चम्पावत जिले में सबसे कम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, बीते सालों के मुकाबले इस साल इन दो महीनों में बारिश कम हुई है। अगस्त के दूसरे सप्ताह से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें