फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गढ़वाल में ऊंची चोटियों पर बारिश-बर्फबारी, बागेश्वर में जमकर हुई ओलावृष्टि

Mon, 13 Mar 2023 10:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update Today: ओलावृष्टि से फल और सब्जी को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। फलों के पेड़ों में लगे बौर भी गिर गए हैं।
 
विज्ञापन
बागेश्वर में पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। जिसके बाद  बागेश्वर जिले के लीती क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से फल और सब्जी को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। फलों के पेड़ों में लगे बौर भी गिर गए हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand Assembly Session:  सत्र से पहले इस अंदाज में नजर आए सीएम, युवा पीढ़ी को दिया फिट रहने का संदेश

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, जोशीमठ में बारिश
चमोली जिले में मौसम बदला और ऊंची चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ जबकि जोशीमठ और निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को दिनभर हल्के बादल छाए हुए थे। शाम करीब छह बजे जोशीमठ में हल्की बारिश शुरू हो गई और ऊंचाई वाले इलाकों हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, बदरीनाथ की चोटियों पर पर बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं जिले के निचले इलाकों गोपेश्वर, चमोली, पीपलकोटी सहित अन्य जगह बादल छाए रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
बता दें कि अगले पांच दिन उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। जनपद देहरादून में भी बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। शेष जनपदों के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें