फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: दिन में बढ़ने लगी तपिश, सामान्य होने लगा रात का तापमान, आने वाले दिनों का जानें हाल

Sat, 22 Mar 2025 12:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। जबकि मार्च के आखिरी दिनों में यह बढ़ोतरी और भी अधिक होने से दिन के समय गर्मी परेशान करेगी।
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से तपिश बढ़ने लगी है। इसका असर रात के न्यूनतम तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। जहां तेज धूप खिलने से दिन का अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का अहसास होने लगा है, वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य होने से ठंड भी खत्म होने लगी है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। जबकि मार्च के आखिरी दिनों में यह बढ़ोतरी और भी अधिक होने से दिन के समय गर्मी परेशान करेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पुलिस कांस्टेबल भर्ती : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने देहरादून के युवाओं को दिया आखिरी मौका

उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज (शनिवार) पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री के साथ सामान्य रहा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें