फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भूस्खलन और बारिश के चलते राज्य में 266 मार्ग बंद, 173 ही खुल सके, 514 मशीनें अलग-अलग जगह तैनात

Sat, 09 Aug 2025 04:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भूस्खलन और बारिश के चलते राज्य में 266 मार्ग बंद हो गए, इनमें से 173 ही खोले जा सके। सड़कें खोलने के लिए 514 मशीनें अलग-अलग जगह तैनात की गई है।
विज्ञापन
हाईवे खोलने में लगी मशीनें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य में भूस्खलन और बारिश के चलते मार्ग लगातार बंद हो रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में 150 मार्ग बंद हो गए। बृहस्पतिवार को भी 116 रास्ते बंद थे। ऐसे में बंद मार्गाें की संख्या 266 तक पहुंच गई। लोक निर्माण विभाग की टीम शुक्रवार शाम पांच बजे तक 173 मार्ग खोलने में सफल हो सकी है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी आपदा: 15 फीट नीचे दबे लोगों को तलाशना चुनौती, सिलक्यारा की तरह धराली में भी तकनीक की परीक्षा
विज्ञापन


अभी भी 93 मार्ग बंद हैं। इसमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग (पौड़ी व देहरादून जिला), सात राज्यमार्ग (देहरादून तीन, पौड़ी-टिहरी एक- एक, नैनीताल दो), सात मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 75 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। लोनिवि ने बंद रास्तों को खोलने के लिए 514 मशीनों को अलग- अलग जगहों पर तैनात किया हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें