फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी की बेरुखी का असर, छह जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, सूखी ठंड कर रही परेशा

Sat, 10 Jan 2026 10:18 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दून समेत छह जिलों में आज घने कोहरे की चेतावनी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल 15 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की बेरुखी का सीधा असर तापमान पर पड़ने लगा है। प्रदेश भर में सूखी ठंड परेशान कर रही है। पर्वतीय इलाकों में शीतलहर व पाला तो मैदानी इलाकों में कोहरा खूब परेशान कर रहा है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 10 जनवरी को भी प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घने कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में दिन में धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम लगाने की राह हुई आसान, नियामक आयोग ने किया नियम में संशोधन
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों की बात करें तो 15 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शुक्रवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 22.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 4.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें