वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। लोकभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में उन्होंने आज शपथ ली।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तराखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह लोकभवन में आयोजित किया गया।
इससे पहले कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।