फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: राजधानी में चढ़ने लगा पारा, जानिए फरवरी में कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज

Fri, 03 Feb 2023 03:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राजधानी देहरादून में अभी से पारा चढ़ने लगा है। दून में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। 
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में सिर्फ तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने की संभावना है।

विज्ञापन


वहीं, अगले चौबीस घंटे में राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि, मैदानी इलाकों ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम के बदले मिजाज के चलते दून में ठंड का असर कम होने लगा है। पारा भी दिनों दिन चढ़ने लगा है।

ये भी पढ़ें...Patwari-Lekhpal Exam: परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी, परीक्षार्थी इन बातों को रखें ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को दून में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें