लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव के अनुसार, संभावित स्थानों पर जेसीबी और अन्य मशीनें तैनात की गई है। रविवार को कुल 119 मशीनों को सड़कों को खोलने के काम में लगाया गया था। इनमें स्टेट हाईवे पर नौ, मुख्य जिला मार्गों पर 12, अन्य जिला मार्गों पर पांच, ग्रामीण सड़कों पर 51 और पीएमजीएसवाई की सड़कों को खोलने के लिए 47 मशीनों ने काम किया।
सड़कों को खोलने के काम में अभी तक 1259.48 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जबकि सड़कों को पूर्ववत स्थिति में लाने के लिए 1374.68 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस मानसून सीजन में अभी तक 883 सड़कें बंद हुईं हैं, इनमें से 757 सड़कों को खोल दिया गया है।