फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तेज बारिश की वजह से भूस्खलन, मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद

Fri, 17 Jul 2020 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गुरुवार रात तेज बारिश होने से मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह भूस्खलन हो गया। जिस वजह से त्यूनी, चकराता, मसूरी, धनोल्टी, नई टिहरी, मलेठा मार्ग आज तड़के से बंद पड़ा है।

विज्ञापन


आज सुबह करीब छह बजे यहां भूस्खलन हो गया। जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

एनएच के कर्मचारी मार्ग खोलने में जुटे हुए हैं। जेसीबी से सड़क पर आया मलबा हटाया जा रहा है। लेकिन लगातार पहाड़ी से गिर रहे मलबे और बोल्डर को हटाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एनएच के अधिकारी शिव सिंह रावत ने बताया कि कांडीखाल के पास स्लाइडिंग जोन होने के कारण लगातार मलबा और बोल्डर पहाड़ी से गिर रहे हैं। यहां सड़क के दोनों ओर जेसीबी तैनात की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें