यूपी में अगले चार दिनों में पहुंचेगा मानसून, उसके बाद उत्तराखंड में करेगा प्रवेश
आने वाले तीन से चार दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तरप्रदेश पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार मानसून उत्तर अरेबिनयन सागर, गुजरात, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में व छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में आगामी चार दिनों में पहुंचेगा।