फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मौसम विभाग का अलर्ट, अगले दो दिन नैनीताल-पिथौरागढ़ में भारी बारिश के आसार

Sat, 27 Jun 2020 10:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • देहरादून सहित अन्य क्षेत्रों में हो सकती है मध्यम बारिश
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने अगले दो दिन नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि देहरादून सहित सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को प्रदेशभर में बादल और धूप के बीच उमस ने जीना मुहाल किया।

विज्ञापन


पर्वतीय इलाकों में कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। राजधानी में दिनभर उमस के बीच अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अलगे कुछ दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में दो दिन भारी बारिश हो सकती है। जबकि 29 जून को देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 28 जून को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, पौड़ी, चंपावत और अल्मोड़ा जिलों के कई स्थानों में गरज के साथ मध्यम स्तर तक बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून समेत कई जगह हल्की बारिश

वहीं, शेष जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 29 जून को प्रदेश के अधिकांश स्थानों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 28 और 29 जून को नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

30 जून और एक जुलाई को पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी में कई स्थानों में गरज के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि शेष जिलों में कुछ स्थानों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 जून को देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें