फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: टिहरी में बारिश से टूटी दीवार, घर में सो रहे दो बच्चे मलबे में दफन, जोशीमठ के ग्वाड में फटा बादल

Sun, 06 Aug 2023 01:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

टिहरी जिले में बारिश एक परिवार पर काल बनकर बरसी। घर की दीवार टूटने से परिवार ने अपने दो बच्चों को खो दिया। हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
बारिश से टूटी घर की दीवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी जिले के तहसील धनोल्टी के ग्राम मरोड़ा में रात्रि में हुई बारिश से एक घर की दीवार टूट गई। इस दौरान अंदर सो रहे दो बच्चों की मलबे के ढेर में दबने से  दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ जोशीमठ के ग्वाड में बादल फटने की सूचना है।

विज्ञापन




मरोड़ा में प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूटी।  बच्चों के दादा प्रेमदास (60) के पैर पर हल्की चोट आई है। बच्चों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। चंबा थानाध्यक्ष  एल एस बुटोला ने बताया कि बीती रात 2 बजे के लगभग मरोड़ा क्षेत्र में जमकर बारिश हुई है। 


सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक ल्वारखा,पुलिस चौकी सत्यो रात को मौके पर पहुंची। बच्चों को मलबे से निकाला गया। दोनों बच्चों को 108 सेवा की मदद से पीएचसी सत्यो पहुंचाया गया, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh News: गंगा में उतरता हुआ नजर आया मगरमच्छ, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, लोगों में भय का माहौल
 

मृतकों के नाम 
-स्नेहा पुत्री प्रवीण दास उम्र 12 वर्ष 
- रणवीर पुत्र प्रवीण दास उम्र 10 वर्ष मृतक

Trending Videos
विज्ञापन

ग्वाड तोक में फटा बादल
जोशीमठ विकास खंड के थेग गांव के ग्वाड तोक में बादल फटा। ग्रामीण रात में घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर गए। गांव में पेयजल लाइन, रास्ते, कई मकान खतरे की जद में आ गए। जबकि सैकड़ों नाली भूमि बर्बाद हो गई। गांव के बादल फटने की जानकारी ग्राम प्रधान महावीर सिंह पंवार दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें