फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: चार जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का येलो अलर्ट, प्रदेश में 102 सड़कें बंद

Fri, 19 Aug 2022 02:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अगले चौबीस घंटे में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चार जिलों में अगले चौबीस घंटे के भीतर कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस संबंध में राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। 

विज्ञापन


Landslide: गंगोत्री हाईवे पर धरासू में लगातार हो रहा भूस्खलन, हर दो-दो घंटे बंद रहेगी आवाजाही

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 102 मार्ग बंद 

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 102 मार्ग जगह-जगह बाधित हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग, छह राज्य मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग एवं 37 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। इसके अलावा पीएमजीएसवाई के तहत 54 मार्ग बंद हैं। वहीं चमोली जिले में बारिश के बाद कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। विभाग के मुताबिक राज्य के 20 गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है, जबकि शेष दो गांवों की बिजली आपूर्ति में सुधार के प्रयास किये जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें