फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uksssc Paper Leak: हिरासत में हाकम का एजेंट जेई, कई अभ्यर्थियों को भेजा था उत्तराखंड

Fri, 19 Aug 2022 01:57 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

इस पूरे मामले में अब तक हाकम सिंह ही सबसे बड़ा खिलाड़ी है। उसका धामपुर कनेक्शन बार-बार सामने आ रहा है। कुछ दिन पहले ललित नाम का शख्स चर्चाओं में आया था। वह धामपुर (बिजनौर) का रहने वाला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ ने नौकरियों का सौदागर यूपी के जेई को भी पेपर लीक मामले में हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि जेई ने कई अभ्यर्थियों को हाकम सिंह के पास भेजकर नकल कराई थी। हालांकि, एसटीएफ ने अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि उसकी भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। 

विज्ञापन


Uksssc Paper Leak: एसटीएफ ने उत्तरकाशी से एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, पत्नी को कराई थी नकल

इस पूरे मामले में अब तक हाकम सिंह ही सबसे बड़ा खिलाड़ी है। उसका धामपुर कनेक्शन बार-बार सामने आ रहा है। कुछ दिन पहले ललित नाम का शख्स चर्चाओं में आया था। वह धामपुर (बिजनौर) का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को ललित हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने कई खुलासे किए हैं। दरअसल, यह उत्तर प्रदेश में हाकम सिंह के एक एजेंट के तौर पर काम करता है। वह हाकम को बीते आठ वर्षों से जानता है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ललित सहारनपुर में जल संस्थान का जेई है। उसकी पत्नी देहरादून में एक निगम में एई के पद पर तैनात है। सूत्रों के मुताबिक, वह कई और परीक्षाओं में भी हाकम के संपर्क में रहा है। उसने स्नातक स्तर की इस परीक्षा में पास कराने के लिए भी कुछ अभ्यर्थियों को देहरादून में हाकम के पास भेजा था। इनकी संख्या 10 से 12 होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


कुछ अभ्यर्थियों के बारे में पुष्टि हो चुकी है। बाकी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। देहरादून में इन अभ्यर्थियों को हल किया हुआ पेपर मुहैया कराने के लिए ललित ने मोटा पैसा लिया था। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ जल्द ही ललित को गिरफ्तार कर सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें