रुड़की के 30 से अधिक गांवों में बाढ़ का रेड अलर्ट
भारी बारिश की आशंका पर प्रशासन ने नदियों किनारे बसे 30 से अधिक गांवों में रेड अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को प्रशासनिक अफसरों ने जोगावाला, दाबकी खेड़ा, नाईवाला और चंद्रपुरी खादर गांव का निरीक्षण कर लोगों से नदियों की ओर न जाने की अपील की। इसके अलावा बालावाली, भिक्कमपुर, गोवर्धनपुर व माड़ाबेला की बाढ़ राहत चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। संवाद
टून में आपदा आशंकित इलाकों में पहुंची आपदा प्रबंधन की टीमें
जिले के विकासनगर, सहिया, चकराता जैसे इलाकों में आपदा संभावित इलाकों में मंगलवार को आपदा प्रबंधन की टीमें पहुंच गईं। क्षेत्र का जायजा लेने के बाद जिला प्रशासन ने भूस्खलन संभावित इलाकों में जेसीबी के साथ ही एंबुलेंस तैनात कर दी गई। बाद में जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा भी की।