फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: नौ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चेतावनी रेखा के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर

Mon, 30 Jun 2025 01:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि इन स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की वजह से जलभराव, भूस्खलन होने के साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
ऋषिकेश में जलमग्न हुआ घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों को हिदायत देते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि इन स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की वजह से जलभराव, भूस्खलन होने के साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में दिन के साथ रात के समय भी अधिक सतर्क रहें और नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करें। इसके अलावा आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन


Yamunotri Highway: पांच स्थानों पर करीब 30 मीटर सड़क बही, 850 यात्रियों को सुरक्षित जगह रोका

विज्ञापन

हरिद्वार- चेतावनी रेखा के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर

पहाड़ और मैदान में हुई मूसलाधार बरसात से गंगा ऊफान पर आ गई। शुक्रवार अलसुबह शुरू हुई बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया, जो सुबह 11 बजे बढ़कर चेतावनी रेखा 293 मीटर के पास 292.90 पर पहुंच गया। प्रशासन ने गंगा घाट खाली करा दिए गए। गंगा किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क कर दिया गया। बाढ़ राहत चौकियां और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश का प्रशासन अलर्ट पर हैं। जलस्तर पर पल-पल रखी जा रही है।  

ऋषिकेश - जलमग्न हुए गंगा घाट और तट

ऋषिकेश। देर रात से हो रही तेज बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर आ गई हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा घाट और तट जलमग्न हो गए। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया। रविवार को गंगा चेतावनी रेखा 339.50 के करीब 338.97 मीटर पर बह रही थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें