फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Rainfall: एक्शन में सीएम धामी, स्थिति का जायजा लेने अचानक पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम

Mon, 10 Jul 2023 09:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Heavy Rainfall News: उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में लगातार जारी भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अलर्ट मोड में हैं। सोमवार शाम को वे अचानक आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और बारिश के कारण प्रदेश में मौजूदा हालातों का जायजा लिया। 

विज्ञापन


Uttarakhand Rainfall: पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर जाना प्रदेश का हाल, केंद्र से सहयोग का दिया आश्वासन

 

विज्ञापन

नोडल अधिकारियों को दी कुशल आपदा प्रबंधन की जानकारी

प्रदेश में भारी बारिश के बीच सरकारी अमला अलर्ट पर है। सचिवालय स्थित उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) में इन दिनों आपदा प्रबंधन विभाग सहित तमाम लाइन विभागों के नोडल अधिकारियों को तैनात किया गया है। सोमवार को विशेषज्ञों की ओर से नोडल अधिकारियों को आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

सोमवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन विभाग सविन बंसल की ओर से नोडल अधिकारियों को कुशल आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। इसी क्रम में यूएसडीएमए के विशेषज्ञों की ओर से सचेत एप, रिसोर्स मैपिंग, फोरकास्टिंग सिस्टम, वाहनों के जीपीएस का एपीआई लिंकिंग, ऑड अवर स्ट्रेटजी, आपदा प्रबंधन में नई तकनीक का उपयोग आदि की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों के क्षमता निर्माण (कैपिसिटी बिल्डिंग) के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन संचालित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें