धौली गंगा का जलस्तर बढ़ा
जुम्मा गांव के प्रत्यक्षदर्शी शैलेंद्र रावत ने बताया कि शाम को अचानक नाले में बाढ़ जैसी आ गई। नाले में भारी मात्रा में मलबे के साथ पानी बहकर आया। जबकि उस दौरान जुम्मा क्षेत्र में कहीं भी बारिश नहीं हो रही थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नाले के उद्गम क्षेत्र में अतिवृष्टि से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। रैणी गांव के पूरन सिंह ने बताया कि जुम्मा नाला बढ़ने से धौली गंगा का जलस्तर बढ़ गया है।
एनडीआरएफ अलर्ट
जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि नाले में अचानक पानी बढ़ गया है। तपोवन में एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही बीआरओ के अधिकारियों को भी ब्रिज की सुरक्षा के उपाय करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि पानी बढ़ने से किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।