उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा तो पर्वतीय इलाकों में पाला ठिठुरन बढ़ाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कुछ जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाने से शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी।