फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर, अब बढ़ेगी ठिठुरन, पाला और कोहरे का अलर्ट, बारिश के आसार नहीं

Fri, 27 Nov 2026 07:33 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव या बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन सुबह और रात के समय मौसमी दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। खासकर खुले और ऊंचाई वाले इलाकों में पाले का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर उत्तराखंड के तापमान में देखने को मिल रहा है। बीते 14 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। हालांकि 27 और 28 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में पाला और कोहरा छाने से ठंड बढ़ने की संभावना है। जबकि दिसंबर के शुरुआत तक बारिश के आसार नहीं है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  यूकेएसएसएससी ने दरोगा भर्ती का विज्ञापन किया जारी, एक दिसंबर से कर सकते हैं आवेदन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 नवंबर को पर्वतीय जिलों के साथ हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में पाला गिरने के साथ कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद 29 नवंबर से दो दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। बृहस्पतिवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर में दिन भर चटक धूप खिलने से ठंड का अहसास कम रहा। इतना ही नहीं दिन के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें