फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम अपडेटः  अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Wed, 07 Jul 2021 10:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दून व आसपास के इलाकों में शुक्रवार से अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि राजधानी क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों ने तापमान में गिरावट की संभावना भी जताई है। 

विज्ञापन


राजधानी दून में पारा 34.5 डिग्री तक पहुंचा, बेहाल रहे लोग
राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहने से लोगों को एक बार फिर जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा। दो  दिन पूर्व हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी और लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत की सांस ली थी।  

लेकिन, बुधवार को एक बार फिर सूरज में तेवर दिखाए। हालांकि बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। अब मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट की संभावना जताई है तो लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम खराब होने से दून-पंतनगर फ्लाइट हुई स्थगित

वहीं मंगलवार को दिल्ली से जौलीग्रांट होकर पंतनगर जाने वाली एलाइंस एयर की फ्लाइट मौसम खराब होने के कारण जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से टेक ऑफ नहीं कर पाई। पंतनगर में मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट स्थगित करनी पड़ी। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। 

जानकारी के अनुसार दिल्ली से देहरादून आने वाली और देहरादून से पंतनगर जाने वाली फ्लाइट जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर खड़ी रही। पंतनगर में मौसम खराब होने के कारण इस फ्लाइट को जौलीग्रांट से क्लीयरेंस नहीं मिला। इससे दिल्ली और देहरादून से पंतनगर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
जौलीग्रांट हवाई अड्डे से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लेकर एक फ्लाइट गई। एलाइंस एयर का विमान दोपहर करीब 1:45 बजे दिल्ली से जौलीग्रांट हवाई अड्डे उतरता है। लेकिन करीब आधा घंटा देरी से यह विमान 2:15 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरा और पंतनगर जाने वाले यात्रियों को लेकर जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर क्लीयरेंस के लिए खड़ा रहा।

एलाइंस एयर के स्थानीय मैनेजर ने बताया कि पंतनगर में मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट पंतनगर नहीं जा सकी। विमान वापस दिल्ली के लिए यात्रियों को लेकर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें