कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार कुमाऊं मंडल के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
Weather Today: अंधड़ के साथ तेज बारिश ने मचाई तबाही, मलबा आने स टनकपुर-चंपावत मार्ग नौ घंटे रहा बंद
वहीं, अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। गढ़वाल मंडल में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ज्यादातर स्थानों पर बादल भी छाए रह सकते हैं।
अंधड़ से गिरी रेलिंग, टिन शेड में सो रहे परिवार के चार लोग घायल
रुड़की में बारिश के साथ आई आंधी के चलते एक मकान की छत पर बनी रेलिंग पड़ोसी के टिन शेड के मकान पर जा गिरी। इससे घर के अंदर सो रहे परिवार के चार लोग घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सिविल अस्पताल में पेड़ गिरने से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई।
बुधवार सुबह करीब छह बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश के साथ आंधी चलने लगी। आंधी इतनी तेज थी कि शहर में कई जगहों पर पेड़ गिर गए। सुनहरा गांव में आंधी से एक मकान की छत पर बनी रेलिंग पड़ोस में सीमेंट की चादर से बने कमरे पर जा गिरी। इससे टिन की चादर नीचे गिरने से कमरे में सो रहे परिवार के चार लोग घायल हो गए।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। साथ ही घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।