साल - तापमान
2020 - 29.2
2019 - 26.6
2018 - 29.5
2017 - 28.4
2016 - 28.5
2015 - 23.2
2014 - 25.9
2013 - 25.9
2011 - 27.5
रुद्रप्रयाग में शुष्क मौसम के बीच वनाग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, जिससे वन विभाग के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बीते दो दिनों में गुप्तकाशी यूनिट व रुद्रप्रयाग रेंज के कई जंगलों में आग से लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि गुप्तकाशी यूनिट के करोखी सिविल वन क्षेत्र में आग की सूचना मिली थी। वन कर्मियों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पया गया। यहां लगभग आधे हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान हुआ है।
रुद्रप्रयाग रेंज के अंतर्गत जसोली सिविल वन क्षेत्र में भी अराजक तत्वों द्वारा आग लगाई गई थी। वहीं, धनपुर क्षेत्र में आरक्षित वन क्षेत्र में आग से लगभग एक हेक्टेयर क्षेत्र में नुकसान हुआ है। डीएफओ ने बताया कि शुष्क मौसम के कारण वनाग्नि की घटनाएं लगातर बढ़ रही हैं। जबकि विभागीय स्तर पर पीरूल उठान समेत कंट्रेल वर्निंग भी की जा चुकी है। उन्होंने ग्रामीणों से व्जंगलों को आग से बचाने के लिए विभाग का हरसंभव सहयोग करने की अपील की है।