फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बर्फबारी से चल रही शीतलहर, अब मैदान में कोहरा बढ़ाएगा ठंड

Fri, 07 Nov 2025 01:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में अब मौसम बदलने लगा है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद अब मैदान में भी इसका असर दिख रहा है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में बदला मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते रोज ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते पर्वतीय इलाकों में शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है। उधर मैदानी इलाकों में सुबह के समय छा रहे हल्के कोहरे से ठंड महसूस होने लगी है। शुक्रवार को भी मैदानी इलाकों में सुबह में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात से 12 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में तेज धूप खिलने से दिन का अधिकतम और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। इसके चलते ठंड का अहसास कम होगा। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 29.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: देहरादून मैराथन में पहुंचे 700 प्रतिभागी, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन


जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। उधर पर्वतीय जिलों के सामान्य तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखने को मिली। मा.सि.रि.

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें