फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: देहरादून मैराथन में पहुंचे 700 प्रतिभागी, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Fri, 07 Nov 2025 11:36 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun Marathon: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती को लेकर जिले में कई जगहों पर आयोजन किए जा रहे हैं। आज देहरादून मैराथन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
देहरादून में मैराथन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज देहरादून जिला प्रशासन की ओर से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। आठ किमी मैराथन का पवेलियन ग्राउंड से कनक चौक- एस्ले हॉल- बहल चौक-दिलाराम चौक- ब्रह्मकमल चौक से एनआईवीएच व एनआईवीएच से वापस ब्रह्मकमल चौक, दिलाराम चौक , कनक चौक होते हुए पवेलियन ग्राउंड में समापन हुआ। मैराथन में 700 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


उत्तराखंड रजत जयंती: पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन, राज्यपाल ने किया निरीक्षण, सीएम धामी ने की कई घोषणाएं

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि आज हम सब एक ऐतिहासिक अवसर के साक्षी हैं। उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के इस गौरवशाली क्षण पर यह दून मैराथन दौड़ केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक संकल्प, एकता और ऊर्जावान उत्तराखण्ड की प्रतीक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैराथन हमें दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है। मैराथन में लक्ष्य तक पहुंचने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी  है, वैसे ही हमारे राज्य के विकास के लिए भी प्रत्येक नागरिक का सतत प्रयास आवश्यक है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें