फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: 24 घंटे में शीतलहर के साथ घने कोहरे का येलो अलर्ट, दो दिन बाद बर्फबारी के आसार

Mon, 16 Jan 2023 12:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते 22 जनवरी से मैदान से पहाड़ तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में दो दिन बाद उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


उधर, अगले 24 घंटे में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

Uttarakhand: केदारनाथ में माइनस 10 डिग्री तापमान, जमी साढ़े तीन फीट बर्फ, 47 मजदूर लौटे, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 22 जनवरी से मैदान से पहाड़ तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी दून में अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें