प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजें
सचिव ने निर्देश दिए कि नदियों, बरसाती नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के समीप रहने वाले लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए। निर्माण कार्य स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कार्य अस्थायी रूप से रोकने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश भी दिए गए।
अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रदेशवासियों से मौसम विभाग की चेतावनियों का गंभीरता से पालन करने की अपील की। उन्होंने अनावश्यक यात्रा से बचने और पर्वतीय व भूस्खलन वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करने को कहा। आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करने की सलाह दी गई।