फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम हुआ सुहाना, आसमान में बादलों का डेरा

Wed, 13 May 2015 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में बादल, बारिश और हल्की हवाओं की वजह से पारे ने सात डिग्री का गोता लगा दिया है। इससे लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली है। बुधवार दोपहर से एक बार फिर मौसम सुहाना बन गया है। आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर प्रदेश में कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। राजधानी दून में भी बादल और हल्की हवाओं की वजह से मौसम में ठंडक रही।

जहां सोमवार को अधिकतम पारा 37.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 23.3 डिग्री था, वहीं मंगलवार को अधिकतम पारा करीब सात डिग्री गिरकर 30.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम पारे में भी 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन के पारे में सात डिग्री की गिरावट से लोगों को भारी गर्मी से राहत रही।
विज्ञापन


बुधवार को भी बारिश
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कुछ जगहों पर झक्कड़ और ओले पड़ने की भी संभावना जताई गई है।

उन्होंने बताया कि राजधानी में बुधवार को आंशिक रूप से बादल रहेंगे। दोपहर बाद या शाम को बारिश वाले बादल आ सकते हैं। उधर, चारधाम यात्रा पर अभी मौसम से जुड़ी कोई चेतावनी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें