फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: श्रीनगर डैम से अलकनंदा में छोड़ा अतिरिक्त पानी, हरिद्वार-ऋषिकेश में खतरे के निशान तक पहुंची गंगा

Tue, 18 Jul 2023 10:34 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

श्रीनगर डैम से पानी छोड़ने की सूचना जारी की गई है। साथ ही देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज भी पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते नदियां भी उफान पर हैं। श्रीनगर गढ़वाल के सीनियर मैनेजर शाहिद शेख ने बताया कि भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम में करीब तीन हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी आने की आशंका है। जिसके चलते आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से श्रीनगर डैम से पानी छोड़ने की सूचना जारी की गई थी। इसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे डैम से पानी छोड़ा गया है। यह पानी साढ़े 10  बजे देवप्रयाग, साढ़े 12 बजे ऋषिकेश और करीब एक बजे हरिद्वार पहुंचेगा। जिसके चलते देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी, गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे समेत 275 सड़कें बंद

खतरे के निशान पर बह रही नदियां

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण देवप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गंगा इस समय खतरे के निशान पर बह रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें