उधर गर्मी में लोगों का तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय गर्म थपेड़ों से लोग बेहाल रहे, वहीं पशु व पक्षियों को भी गर्मी ने व्याकुल कर दिया है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों का यही हाल है।
सुबह से ही अधिकतम तापमान बढ़ने लगता है, गर्मी के चलते सुबह दस बजते-बजते धूप इतनी तेज हो जाती है कि लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे हैं। तेज धूप के चलते बाजारों, मोहल्लों और गलियों में दोपहर को सन्नाटा पसरने लगा है। आने वाले दिनों की बात करें तो 29 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। 30 अप्रैल को मौसम में बदलाव होने की संभावना है।