फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: विधानसभा विशेष सत्र की अधिसूचना जारी

Sun, 03 May 2015 01:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
18 मई के विशेष सत्र की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के मुताबिक 18 मई से सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन


इस दिन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सदन को संबोधित करेंगे। अभी यह तय नही है कि सत्र आगे भी बढ़ेगा या फिर राष्ट्रपति के संबोधन तक ही समीमित रहेगा। माना जा रहा है कि सदन की कार्यवाही 19 मई को भी होगी। हालांकि औपचारिक रूप से इसका फैसला कार्यमंत्रणा पर निर्भर करेगा।

विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सत्र 18 मई चार बजे आहूत होगा। 21 मई को सत्र अनिश्चित समय तक के लिए स्थगित किया गया था। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक 18 मई को शाम चार बजे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सदन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति का कार्यक्रम भी विधानसभा को मिल चुका है। पहले यह विशेष सत्र 23 अप्रैल को होना था।
विज्ञापन


अभी यह पूरी तरह से साफ नही है कि सत्र 18 मई से आगे भी चलेगा या नहीं। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का कहना है कि यह कार्यमंत्रणा समिति तय करेगी। सूत्रों के मुताबिक यह बहुत कुछ इस बात पर भी निर्भर करता है कि सरकार सत्र में किन मुद्दों को लेकर आने की कोशिश में है।
विज्ञापन


पूर्व में अप्रैल माह में सत्र दो दिन के लिए था और इसमें एक दिन राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं से संबंधित था। खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मार्च माह में आयोजित सत्र में यह ऐलान भी किया था। पर अब सरकार इस मुद्ददे पर बहुत अधिक जोर देती हुई नहीं दिख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें