फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दून से दिल्ली का सफर हुआ महंगा, यूपी में किराया बढ़ने से उत्तराखंड रोडवेज ने भी की बढ़ोतरी

Wed, 08 Feb 2023 07:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया, चूंकि यूपी रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा है, इसलिए यह नियम है कि जिस राज्य से होकर उत्तराखंड की बसें गुजरती हैं, वहां का किराया ही लिया जाता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों का किराया प्रति किमी 25 पैसे बढ़ने के बाद अब उत्तराखंड की भी यूपी से होकर गुजरने वाली बसों का किराया बढ़ गया है। परिवहन निगम ने मंगलवार से 13 ऐसे रूटों पर किराये में पांच रुपये से लेकर 60 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू कर दी है।

विज्ञापन


परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया, चूंकि यूपी रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा है, इसलिए यह नियम है कि जिस राज्य से होकर उत्तराखंड की बसें गुजरती हैं, वहां का किराया ही लिया जाता है। लिहाजा, उत्तराखंड से यूपी होकर गुजरने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया गया है।

Haldwani: सीएम धामी ने गौलापार में किया सीवरेज ट्रीटमेंट वेस्ट प्लांट का शुभारंभ, की कई घोषणाएं
विज्ञापन


बताया, दून से दिल्ली रूट पर साधारण बसों का किराया पांच पैसे प्रति किमी बढ़ाया गया है। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़, रामनगर, टनकपुर से दिल्ली का सफर महंगा हो गया है। बताया, चूंकि दून से रुड़की, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़ की बसें भी यूपी के क्षेत्र से गुजरती हैं, इसलिए इन रूटों पर भी किराये में कुछ बढ़ोतरी हुई है।

राज्य के भीतर पुराना किराया
परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन का कहना है कि राज्य के भीतरी मार्गों पर किराया पूर्व की भांति ही वसूल किया जाएगा। बताया, जो बसें यूपी के क्षेत्र से होकर नहीं गुजरती, वह पूर्व के किराये पर ही चलेंगी। जैसे देहरादून से हरिद्वार, देहरादून से ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता, दून से मसूरी, दून से श्रीनगर आदि रूटों पर चलने वाली बसों का किराया पूर्व की भांति ही रहेगा।

विज्ञापन

किस रूट पर पहले कितना और अब कितना किराया
        रूट             पुराना किराया        नया किराया

देहरादून से दिल्ली        375                   420
देहरादून से रुड़की       115                    120
देहरादून से सहारनपुर  100                     110
ऋषिकेश से दिल्ली       380                    420
हरिद्वार से दिल्ली          330                   365
हल्द्वानी से दिल्ली         390                    450
हल्द्वानी से देहरादून      500                    530
कोटद्वार से दिल्ली        290                    345
पिथौरागढ़ से दिल्ली      850                   905
पिथौरागढ़ से देहरादून   955                   985
रामनगर से दिल्ली        350                   400
कोटद्वार से देहरादून     240                  255
टनकपुर से दिल्ली       515                    575

यह नियम है कि हमारी रोडवेज बसें जिस राज्य से गुजरती हैं, उसी हिसाब से किराया वसूला जाता है। यूपी ने किराया बढ़ा दिया है। इससे हमने भी किराये में बढ़ोतरी की है।
- दीपक जैन, महाप्रबंधक, संचालन एवं तकनीकी, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें