35 पैसे प्रति यूनिट तक सस्ती हुई बिजली
प्रदेश में जुलाई माह में उपभोक्ताओं को 35 प्रतिशत तक सस्ती बिजली मिलेगी। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कोस्ट एडजस्टमेंट(एफपीपीसीए) के तहत पिछले माह बाजार से सस्ती बिजली खरीदी थी। इसके एवज में उपभोक्ताओं को भी सस्ती बिजली दी जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नौ से 24 पैसे प्रति यूनिट, नोन डोमेस्टिक के लिए 35 पैसे प्रति यूनिट, गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटीज के लिए 33 पैसे प्रति यूनिट, प्राइवेट ट्यूबवेल के लिए 10 पैसे प्रति यूनिट, एग्रीकल्चर एलाइड एक्टिविटीज के लिए 15 पैसे, एलटी इंडस्ट्रीज के लिए 32 पैसे, एचटी इंडस्ट्रीज के लिए 32 पैसे, मिक्स लोड के लिए 30 पैसे, रेलवे ट्रैक्शन के लिए 30 पैसे, इलेक्टि्रक व्हीकल चार्जिंग स्टेशान के लिए 29 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली सस्ती होगी। आने वाले बिल में उपभोक्ताओं को उसी हिसाब से कम बिजली बिल मिलेगा।