गांधी पार्क के पास स्थित बिग बाजार में लोगों की आवाजाही बहुत कम ही रही। युवतियां ही ज्यादातर शॉपिंग मॉल में दिखीं। यहां आने वाले लोगों को भी कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन कराया गया। साथ ही लोगों ने भी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए खरीदारी की। पूरा समय मास्क पहनकर ही मॉल में घूमे। छोटे-छोटे बच्चे भी मास्क पहनकर ही मॉल में खेलते दिखे। किसी भी चीज को छूने पर तुरंत सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहे।
लोगों से बातचीत
- इतने लंबे समय बाद शॉपिंग पर निकली हूं और मुझे मॉल में शॉपिंग करना सुरक्षित लगा। यहां सारी सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। भीड़ भी बहुत ज्यादा नहीं है। फिलहाल लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ मॉल आना चाहिए।
-प्रियांशी पंवार, सहस्त्रधारा
- इस तरह सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ मॉल खोलना मुझे सही लगा। हम यहां (पैसिफिक मॉल) काफी देर से बैठे हैं, लेकिन कोई अव्यवस्था नहीं दिखी। इसलिए हमें ज्यादा अच्छा लगा। लोग मास्क पहने हुए हैं और इस सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग कर रहे है।
- रंजन जुयाल, सीमाद्वार
- नियमों को ध्यान में रखकर सभी लोग बाहर निकलें तो अच्छा है। कुछ लोग मास्क पहने बिना शॉपिंग मॉल में आए, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। यही होना चाहिए। मैंने बड़े आराम से खरीदारी की।
- अमित भट्ट, कारगी चौक